Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन

02 करोड़ 06 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इस उपकेन्द्र से 8614 उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

कवर्धा,  कवर्धा के विकास की यात्रा में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। छत्तीसगढ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा कबीरधाम जिले में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। छत्तीसगढ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे ने शहर के नवीन बस स्टैंड के समीप 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। 2.06 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह उपकेंद्र कवर्धा की विद्युत व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा।

विकास की नई ऊर्जा:-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा, बिजली सिर्फ तारों में बहने वाला करंट नहीं, बल्कि विकास की जीवन रेखा है। जब घर-घर निर्बाध बिजली पहुँचती है, तो केवल अंधेरा दूर नहीं होता, बल्कि समृद्धि के द्वार खुलते हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने इस परियोजना के बहुआयामी लाभ गिनाते हुए कहा कि इससे हमारे किसानों को सिंचाई के लिए लो-वोल्टेज से मुक्ति मिलेगी, स्थानीय व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। यह पावर हाउस कवर्धा के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनेगा।
सुशासन और संकल्प:-
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ”सबका साथ, सबका विकास” और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के “सुशासन“ के विजन को हम कवर्धा की धरती पर उतार रहे हैं। उन्होंने विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए बधाई दी।
तकनीकी विवरण और लाभ:-
लागत:- 2.06 करोड़ रूपये।
क्षमता:- 1×5.0 MVA।
लाभान्वित उपभोक्ता:- लगभग 8614।
मुख्य उद्देश्यः- विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन, लो-वोल्टेज का निराकरण और 24*7 गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डे ने भी इस परियोजना को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भूमिपूजन के तत्काल पश्चात निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में विद्युत भार (Power Load) का बेहतर प्रबंधन होगा, जिससे ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का समाधान होगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी, सीएसपीडीसीएल के अधिकारी एवं भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!