टॉप न्यूज़
डोंगरगढ खैरागढ़ रोड अछोली में दर्दनाक सड़क हादसा

डोंगरगढ़–खैरागढ़ रोड के अछोली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार खड़ी हाइवा वाहन से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक बीजू पटेल (25 वर्ष), निवासी नागतराई की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बीजू पटेल शादी कार्यक्रम में बारातियों को छोड़ने के बाद कलकसा की ओर चाय पीने गया था। वापसी के दौरान अछोली के पास तेज रफ्तार होने के कारण उसकी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




