Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
टॉप न्यूज़

रेत का अवैध भण्डारण से परिवहन करने पर 2 माजदा जप्त बरसात के पहले डंपिंग का खेल

राजनांदगांव-राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा कुमरदा एवं डोंगरगांव अंतर्गत आने वाले शिवनाथ नदी किनारे स्थित ग्राम मोतीपुर, नांदिया, धनगांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की उपस्थिति में जांच की गई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मोतीपुर स्थित शिवनाथ नदी से रेत खनन कर लगभग 500 मीटर दूरी पर पानी टंकी के पास लगभग 18 ट्रिप माजदा में खनिज रेत का अवैध भण्डारण पाया गया। क्षेत्र में अवैध भण्डारण से रेत का परिवहन करने पर 2 माजदा जप्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया।खनिज अधिकारी ने बताया कि मोतीपुर कुमरदा निवासी लोकेश निर्मलकर के स्वामित्व के माजदा सीजी 04 आरएल 7909 से वाहन चालक रेखचंद एवं मोतीपुर कुमरदा निवासी शंकर देवांगन के स्वामित्व के माजदा सीजी 09 जेसी 0764 से वाहन चालक सोमेश नायक द्वारा रेत का अवैध भण्डारण से परिवहन करने पर कार्रवाई की गई। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!