Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
क्राइम

फर्जी माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगांव -डोंगरगांव पुलिस ने खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को स्विफ्ट कार सहित पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।प्रार्थी रामसिंह राजपूत निवासी ग्राम दर्री ने थाना डोंगरगांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम आमगांव में खेत समतलीकरण कार्य के दौरान स्विफ्ट कार में सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और स्वयं को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर अवैध खनन का आरोप लगाने लगे।आरोपियों ने कार्रवाई की धमकी देकर 10 हजार रुपये की मांग की। भयवश प्रार्थी द्वारा 6 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुमरदा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर रवि शर्मा, रेहाना बेगम एवं शेख अरमान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रेहाना बेगम ने स्वयं को पत्रकार बताया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।राजनांदगांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि स्वयं को शासकीय अधिकारी बताकर अवैध वसूली या धमकी देता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!