Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
राजनीति

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा का डोंगरगढ़ आगमन, तिलई में हुआ स्वागत

राजनांदगांव(डोंगरगढ़)-महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा के प्रथम डोंगरगढ़ विधानसभा आगमन पर ग्राम पंचायत तिलई में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने पद्मश्री फूलबासन बाई से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। स्वागत कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!