राजस्व विभाग के लिपिकों की समस्याओं को लेकर कर्मचारी संघ ने संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग-छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने राजस्व विभाग के लिपिकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर संभागीय आयुक्त दुर्ग को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में शासन एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।संघ द्वारा वरिष्ठता सूची का समय पर प्रकाशन, रिक्त पदों पर पदोन्नति, सर्विस बुक अद्यतन रखने, समयमान वेतनमान स्वीकृति एवं भुगतान, विभागीय जांच, पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा एवं यात्रा भत्ता देयकों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई गई।ज्ञापन में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का भी हवाला देते हुए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।कर्मचारी संघ ने शासन के निर्देशों के अनुरूप लंबित प्रकरणों का निराकरण कर कर्मचारी हित में कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
