

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम प्लांदुर में मंगलवार 10 जून की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार का जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण ग्राम पालंदुर निवासी चुम्मन वर्मा (पिता धनसाय वर्मा) के मकान की छत उड़कर दूर जा गिरी। जो बिजली की तार को अपनी चपेट में ले लिये। जिसके कारण बिजली के खंभे भी टूटकर जमीन में गिर गया। आज की रात ग्राम प्लांदुर अंधेरा में समा गया।
बता दे कि घटना में घर को नुकसान पहुंचा है, जिससे परिवार के समक्ष रहने और भोजन की व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है।
आंधी की वजह से मकान की टीन तथा बांस-बल्ली प्लांदुर मार्ग पर आ गिरे, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं प्रशासन से क्षति का सर्वे कर आवश्यक सहायता प्रदान करने की अपेक्षा की जा रही है।
