Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
Uncategorized

इंदामरा में सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, लोगों ने जताया विरोध

जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदामरा में सरपंच योगेश यादव के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी मतों से निर्वाचित युवा सरपंच पंचायत के दायित्वों का निर्वहन करने में असफल साबित हुए हैं और पंचायत में मनमानी का माहौल बना हुआ है।

 

ग्रामीणों के अनुसार सरपंच द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गईं। साथ ही राशन कार्ड बनाने के नाम पर पैसे मांगने, पंचायत के विकास कार्यों की उपेक्षा करने तथा बिना प्रमाण लोगों पर धन के दुरुपयोग के आरोप लगाने की शिकायत भी सामने आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में भी सरपंच को आमंत्रित किया गया था, लेकिन आरोपों के समर्थन में सबूत प्रस्तुत करने के लिए बुलाई गई बैठक में वे उपस्थित नहीं हुए। इसके अलावा सरपंच पर ग्राम पंचायत की भूमि एवं मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने का भी आरोप लगाया गया है।

गांव के लोगों का दावा है कि सरपंच के रवैये के कारण पंचायत के कार्य प्रभावित हुए हैं। वहीं पंचायत कर्मचारियों द्वारा भी शासन की योजनाओं और कार्यों में बाधा उत्पन्न होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों सरपंच के विरोध में एकजुट हैं और “सरपंच हटाओ” की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत कार्यालय में ताला लगाने सहित बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में समारू साहू ग्राम पटेल, डीहू दास साहू पूर्व सरपंच व पूर्व मंडी अध्यक्ष, रेवती वर्मा पूर्व सरपंच, गजेंद्र वर्मा उपसरपंच, रिनेश वर्मा पंच, महेश्वर वर्मा पंच, रमेश वर्मा पंच, डालसिंह मांडवी पंच, नागेन्द्र साहू पंच, हिरोंदी वर्मा पंच, नंदनी वर्मा पंच, फिंगेश्वरी साहू पंच, नेम बाई साहू पंच, सुनीति कंवर पंच, राजू वर्मा ग्राम प्रमुख, केवल साहू ग्राम प्रमुख और  ग्रामीण भी शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!