Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
Uncategorized

सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करना करें सुनिश्चित : कलेक्टर

राजनांदगांव 14 मई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग सेतु, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कांट्रेक्टर जो ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनको ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कार्य तथा निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। डोंगरगढ़ विकासखंड में सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर एसडीओ डोंगरगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन पुल-पुलिया के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के जलाशय जीर्णोद्धार, नहर लाईनिंग कार्य के मरम्मत एवं सुधार का कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत डीएमएफ, शिक्षा मद, मुख्यमंत्री घोषणा, महिला एवं बाल विकास विभाग, महतारी सदन योजना सहित विभिन्न विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पूर्ण कार्य तथा प्रगतिरत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यथाशीघ्र कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, समस्त निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!