Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
टॉप न्यूज़

घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य भेंट

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

राजनांदगांव-घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय के पश्चात आज डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने घुमका नगर पंचायत में मिली शानदार जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

मुलाकात के दौरान घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की उल्लेखनीय सफलता, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं राजनांदगांव जिले में संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर भी सहमति बनी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान, नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती जयकुमार वर्मा, पार्षद उषा पप्पू वर्मा, रामचंद्र वर्मा, गौरव शर्मा, कुमार बघेल एवं संतोष गंधर्व उपस्थित रहे।

इसके अलावा विष्णु लोधी, रतनलाल यदु, दुर्गेश द्विवेदी, पंचराम चंदेल, दिलेश्वर वर्मा, गुमेश्वर वर्मा, शेखर वर्मा, केदार साहू, एकांत दुबे, कैलाश शर्मा तथा घुमका मंडल अध्यक्ष खेमचंद पप्पू वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “घुमका की जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा की राजनीति की जीत है।” उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!