Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
टॉप न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर पड़रामटोला प्राथमिक शाला में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

छुरिया-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत केशोटोला अंतर्गत ग्राम पड़रामटोला प्राथमिक शाला में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यालय परिसर को सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यहां बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिसमें कुछ कार्य अभी प्रगति पर है।

इस अवसर पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री मुकेश कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय का स्वच्छ एवं हरित वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में आगे भी वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जमीनी स्तर पर बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी छुरिया श्री मुकेश कुमार दुबे, जितेंद्र कंवर, समुंदर लाल, भूवनेश्वर अम्बादे, डोमन लाल साहू, रामबिलास, भारत, तीजूराम, मूलसिंह, हेमराज सहारे, बीरबल दास साहू, हारुन दास, परिसर रक्षक गोपालपुर सुश्री जयश्री कौशल, परिसर रक्षक नांदिया खुर्द श्री रविकुमार परसाई, परिसर रक्षक घोघरे श्री रोशन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यालय के प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!