Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
क्राइम

नेमिष अग्रवाल बने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश सह मंत्री

रायपुर-भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी के आदेशानुसार वरिष्ठ पत्रकार नेमिष अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश सह मंत्री नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश इकाई के विस्तार एवं नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया के तहत की गई है। संगठन ने नेमिष अग्रवाल को प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

नवनियुक्त प्रदेश सह मंत्री नेमिष अग्रवाल ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा बेहद महत्वपूर्ण विषय हैं, जिनके लिए संगठन लगातार संघर्षरत है। उन्होंने प्रदेशभर के पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नेमिष अग्रवाल की नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन है, जो पत्रकार सुरक्षा, डिजिटल मीडिया नियमों में सुधार तथा पत्रकार कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। संगठन द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर बैठकें, सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!