Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
क्राइम

सेल्समैन और सुपरवाइजर कर रहे थे अवैध शराब बॉटलिंग एवं रिफिलिंग का काम 04 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बॉटल में उपयोग किये जा रहे ढक्कन,होलोग्राम और लेबलिंग की सामग्री भी बरामद

जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है इसी क्रम में थाना खैरागढ़ एवं सायबर सेल खैरागढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरागढ़ में राजपूत होटल के बाजू में एक मकान पर कुछ लोग अवैध रूप से मिलावटी शराब की बिक्री कर रहे है उक्त सूचना पर थाना खैरागढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर रेड किया गया जो राजपूत ढाबा के बगल में एक किराए के मकान में आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव अवैध रूप से शराब का बॉटलिंग एवं रीफिलिंग करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया।उपरोक्त कार्यवाही के आधार पर थाना खैरागढ़ में अप. क्र. 194/2026 धारा– 34(1)क, 34(2), 36, 49(ख)(ग), 59क(1)(2) आबकारी एक्ट एवं धारा 61(2), 318(4), 336(2), 336(3), 340(2) BNS कायम किया गया।उपरोक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर इनके अन्य 02 साथियो की संलिप्तता भी पाई गई।इसप्रकार कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम निम्नानुसार हैं –:

(1)भागवत वर्मा, पिता जगराम वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सनडोगरी, थाना गातापार, जिला केसीजी (सेल्समेन, खैरागढ़ शराब भटठी)

(2)त्रिलोक यादव, पिता पहरूराम यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, गैरेजपारा कुसुमकसा, थाना दल्ली राजहरा, जिला बालोद

(सेल्समेन, खैरागढ़ शराब भटठी)

(3)शक्ति नारायण सिंह पिता स्व. श्री भीषम सिंह उम्र 43 साल साकिन रेस्ट हाउस रोड वार्ड नं. 15 दन्तेवाडा थाना दन्तेवाडा जिला दन्तेवाडा हाल पता अमन झा का मकान सिविल लाईन खम्हरिया रोड खैरागढ थाना खैरागढ जिला केसीजी

(4)तिपेश कुमार सोनी पिता गिरधारी लाल सोनी उम्र 31 साल साकिन डौण्डी वार्ड क्र. 02 थाना डौण्डी जिला बालोद छ0ग0 (सुपर वाइजर, जालबांधा शराब भटठी)

 

पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा शराब में पानी मिलाकर अवैध रूप से बॉटलिंग एवं रीफिलिंग कर बिक्री करना स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई –

(A)130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की (180-180 एमएल सीलबंद)

(B)10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ (शराब जैसी गंधयुक्त)

(C)कुल जप्त शराब मात्रा 34 लीटर (कीमत ₹22,320)

(D)203 नग ढक्कन, 720 नग लेबल स्टीकर,3 पत्ता होलोग्राम,01 जेरिकेन, 01 चाड़ी, 12 नग ब्लू स्टिक

(E)67 नग खाली शराब बोतल

(D)02 नग खाली वाटर केन एवं अन्य सामग्री

 

आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाकर आदेशानुसार उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने की कार्यवाही कि जावेगी।अवैध शराब के विरुद्ध केसीजी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना खैरागढ़ पुलिस एवं साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!