Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
Uncategorized

नगर महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया मां भानेश्वरी भानुमति देवी जयंती

बहुत ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ दिनांक 09 मई 2026, शनिवार को “माता भानेश्वरी जयंती” के पावन अवसर पर नगर महिला मंडल डोंगरगढ़ द्वारा त्रैमासिक बैठक का आयोजन ठेठवार पारा, डोंगरगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल सदस्य श्रीमती गोमती साहू जी, पत्नी आदरणीय धर्मदास साहू जी (उपाध्यक्ष, नगर साहू समाज डोंगरगढ़) के निवास पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला बहनों द्वारा माता भानेश्वरी की पूजा-अर्चना कर यशगान, भजन एवं बखान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आदरणीय हेमंत साहू जी द्वारा माता भानेश्वरी के जीवन एवं आदर्शों पर अत्यंत सारगर्भित प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती विशाखा साहू जी सहित उपस्थित बहनों ने सभी सामाजिक जनों, उनके परिवारों एवं समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही धर्मदास साहू जी के परिवार में नववधू के आगमन पर शुभ मंगल कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सामाजिक जनों को माता भानेश्वरी जयंती की हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!