Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
टॉप न्यूज़

लाल बहादुर नगर में अंग्रेजी भाषा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

लाल बहादुर नगर- इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ELTAI) राजनांदगांव चैप्टर, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में “टीचिंग इंग्लिश एज ए सेकंड लैंग्वेज” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री परमजीत सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटीआई अधिकारी श्री निरंजन सिंह महिपाल, राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर श्री पुनाराम सिन्हा, श्री खोरबाहरा राम साहू एवं श्रीमती पुष्पा सिन्हा मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री परमजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंग्रेजी आज केवल अंतरराष्ट्रीय भाषा ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय संवाद की भी महत्वपूर्ण भाषा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सेकंड लैंग्वेज के रूप में अंग्रेजी शिक्षण का महत्व लगातार बढ़ रहा है तथा अंग्रेजी सीखने में मातृभाषा का सहयोग बेहद उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर श्री पुनाराम सिन्हा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता तुरंत नहीं मिलती, लेकिन निरंतर प्रयास करने वालों को एक दिन अवश्य सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य पर केंद्रित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री अविनाश सिंह ने “वेबसाइट्स फॉर लर्निंग इंग्लिश” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में अंग्रेजी सीखने के लिए अनेक उपयोगी वेबसाइट्स एवं ऑनलाइन मंच उपलब्ध हैं, जिनका विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार लाभ उठा सकते हैं।

इसके बाद श्री धनेश सिन्हा ने “नीड ऑफ स्किल डेवलपमेंट फॉर फ्यूचर” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी कौशल में दक्ष होना आवश्यक है। इससे रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे और बेरोजगारी में कमी आएगी।

आईटीआई अधिकारी श्री निरंजन सिंह महिपाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्किल डेवलपमेंट एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में अंग्रेजी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बिना समग्र विकास की कल्पना अधूरी है।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सीबीएसई बोर्ड में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कु. रीत राज कौर को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता और संघर्ष की कहानी भी साझा की। इसके अलावा कु. यामिनी साहू, कु. घृतिका साहू, कु. लक्षिता सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। वहीं कु. लता साहू, कु. पायल साहू एवं खोमेंद्र सिन्हा को “बेस्ट स्टूडेंट्स” के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम में सुश्री झरना साहू, श्रीमती सुजाता साहू, श्रीमती ज्योत्सना कौर, श्रीमती प्रेमा सिन्हा, श्रीमती सीमा सिन्हा, श्री धरम सिन्हा, श्री महेश सिन्हा, श्री रुद्राक्ष साहू, कु. सपना साहू, रूपेंद्र खोबरागड़े, कु. आस्था सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री निरंजन सिंह महिपाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन श्री खोरबाहरा राम साहू द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!