Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत   Click to listen highlighted text! Welcome to छत्तीसगढ़ संकेत
Uncategorized

कमलेश्वर वर्मा बने डोंगरगढ़ ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

डोंगरगढ़- ग्राम पंचायत पारागांवखुर्द के सरपंच कमलेश्वर वर्मा को जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ब्लॉक सरपंच संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कमलेश्वर वर्मा लंबे समय से पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से ब्लॉक के सरपंचों को एक मजबूत नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शुभकामना संदेश में कहा गया कि उनके नेतृत्व में सरपंच संघ ग्रामीण विकास, पंचायत हित एवं जनसमस्याओं को मजबूती से उठाएगा। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों एवं विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे सभी सरपंचों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!